दिनांक 04 जुलाई 2025 को महाविद्यालय में छः दिवसीय NEP Orientation Workshop का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों, प्रमुख प्रावधानों एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया से प्रतिभागियों को अवगत कराना था। कार्यशाला का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. अमृता एस. कस्तुरे द्वारा किया गया, जिन्होंने NEP 2020 को विद्यार्थियों के समग्र विकास, बहु-विषयक शिक्षा एवं लचीली शिक्षण प्रणाली की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम बताया। उद्घाटन सत्र में श्री एस. डी. मरावी द्वारा CBCS प्रणाली, मल्टीपल एंट्री-एग्ज़िट, कौशल विकास, मातृभाषा में शिक्षा एवं डिजिटल लर्निंग जैसे प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी प्रदान की गई। पहले दिन समूह चर्चा, प्रस्तुतीकरण एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों के माध्यम से कार्यशाला को प्रभावी बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री शशि कुमार बंजारे ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री पी. एस. चुरेन्द्र द्वारा किया गया। कार्यशाला आगामी दिनों में भी विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के साथ जारी रहेगी।