महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में “Basic Accounting with Tally” विषय पर 10 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया , जिसका उद्घाटन सत्र दिनांक 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को दोपहर 01:00 बजे से सेमिनार हॉल में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अमृता एस. कस्तुरे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विभागाध्यक्ष एवं सहायक प्राध्यापक वाणिज्य श्री एस. पी. नायक एवं नोडल अधिकारी (IQAC) श्री एस. डी. मरावी उपस्थित रहें। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को लेखांकन की मूल अवधारणाओं एवं टैली सॉफ्टवेयर का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर उनके कौशल विकास को सुदृढ़ करना था ।