दिनांक 27 नवम्बर 2025 को महाविद्यालय में ऑनलाइन शिक्षा, शिक्षण पोर्टल एवं अध्ययन सामग्री प्रकोष्ठ के तत्वावधान में “एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम – SWAYAM” का आयोजन सेमिनार कक्ष में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत सरकार के राष्ट्रीय ऑनलाइन शिक्षण मंच SWAYAM की उपयोगिता, पाठ्यक्रम संरचना एवं स्वाध्ययन के अवसरों से अवगत कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अमृता एस. कस्तुरे द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। अतिथि व्याख्याता श्री गिरीश कश्यप ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से SWAYAM पोर्टल, MOOCs, पाठ्यक्रम चयन, ऑनलाइन परीक्षा एवं प्रमाणपत्र प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराकर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया। विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। यह कार्यक्रम डिजिटल शिक्षा एवं करियर उन्नयन की दिशा में विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ।