महाविद्यालय में छात्राओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से 10 दिवसीय “Digital Sakhi Training Workshop” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के माध्यम से छात्राओं को मोबाइल संचालन, डिजिटल भुगतान (UPI/BHIM), इंटरनेट सुरक्षा, सरकारी डिजिटल ऐप्स (UMANG, mAadhaar, DigiLocker), तकनीकी समस्या निवारण, नेतृत्व एवं संवाद कौशल तथा फील्ड प्रैक्टिस का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल सखी के रूप में तैयार कर उन्हें ग्रामीण महिलाओं में डिजिटल साक्षरता एवं जागरूकता फैलाने हेतु सक्षम बनाना था। प्रतिभागी छात्राओं ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए डिजिटल ज्ञान को समाज तक पहुँचाने का संकल्प लिया। यह कार्यशाला महिला सशक्तिकरण, डिजिटल समावेशन एवं सामुदायिक विकास की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रभावी पहल सिद्ध हुई।