दिनांक 15 अगस्त 2025 को महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गौरवपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अमृता एस. कस्तुरे द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने राष्ट्र के सम्मान में सलामी दी और देशभक्ति नारों से वातावरण गूंज उठा। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, भाषण एवं कविताओं ने सभी को भावविभोर कर दिया। अंत में सहायक प्राध्यापक श्री पी. एस. चुरेन्द्र द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।