दिनांक 28 अगस्त 2025 को महाविद्यालय में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा संचालित स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत “स्वदेशी उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम” के तहत स्वदेशी उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन का आयोजन वाणिज्य विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अमृता एस. कस्तुरे रहीं। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक श्री एस. पी. नायक ने वीडियो एवं पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से स्वदेशी उद्यमिता, आत्मनिर्भरता एवं स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। अपने संबोधन में प्राचार्य महोदया ने स्वावलंबन को सशक्त भारत की पहचान बताते हुए विद्यार्थियों से उद्यमिता एवं रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।