दिनांक 15 सितंबर 2025 को महाविद्यालय में हिंदी दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. अमृता एस. कस्तुरे ने अपने उद्बोधन में हिंदी को हमारी मातृभाषा, पहचान एवं सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए विद्यार्थियों से इसके अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर भाषण, कविता पाठ एवं निबंध प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने हिंदी भाषा की महत्ता, राष्ट्र की एकता एवं सांस्कृतिक चेतना को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। यह आयोजन हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, गर्व एवं जागरूकता को सुदृढ़ करने वाला रहा, जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।