दिनांक 17 सितंबर 2025 को महाविद्यालय परिसर में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत यूथ रेडक्रॉस द्वारा स्वच्छता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक प्राध्यापक श्री पी. एस. चुरेन्द्र ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे स्वस्थ समाज की आधारशिला बताया। इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता शपथ लेते हुए प्रति वर्ष 100 घंटे श्रमदान कर स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा। यह आयोजन स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ, जिसमें महाविद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता रही।