दिनांक 22 सितंबर 2025 को महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा–2025 के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिता एवं सेवा पखवाड़ा मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. अमृता एस. कस्तुरे रहीं। खेलकूद प्रतियोगिता में 32 एवं मैराथन दौड़ में 12 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जबकि कुल 159 विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। विभिन्न खेल गतिविधियों एवं मैराथन दौड़ के माध्यम से विद्यार्थियों में शारीरिक स्फूर्ति, अनुशासन, खेल भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा विद्यार्थियों को सेवा, सहयोग एवं स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। यह आयोजन सेवा पखवाड़ा–2025 की भावना “सेवा, सहयोग और स्वस्थ समाज” को सशक्त रूप से प्रतिबिंबित करने में सफल रहा, जिसमें महाविद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता रही।