दिनांक 25 सितंबर 2025 को महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा–2025 के अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें 48 प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की। प्राचार्य डॉ. अमृता एस. कस्तुरे के मार्गदर्शन में प्राध्यापकगण, शिक्षणेतर कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर, कक्षाओं, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं एवं उद्यान क्षेत्र की स्वच्छता कार्यों में योगदान दिया। अपने उद्बोधन में प्राचार्य महोदया ने स्वच्छता को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह एवं समर्पण सराहनीय रहा तथा सभी ने “स्वच्छता ही सेवा” की भावना के साथ अपने घर एवं आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। यह आयोजन सामाजिक उत्तरदायित्व एवं नागरिक कर्तव्य की भावना को सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।