दिनांक 27 सितंबर 2025 को महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा–2025 के अंतर्गत महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती का आयोजन सादगी एवं श्रद्धा के साथ किया गया, जिसमें 77 विद्यार्थियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। स्वागत भाषण अतिथि व्याख्याता श्री गिरीश कश्यप द्वारा प्रस्तुत किया गया, वहीं विद्यार्थियों ने कविताओं एवं भाषणों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को अभिव्यक्त किया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अमृता एस. कस्तुरे ने अपने उद्बोधन में सत्य, अहिंसा, सादगी एवं ईमानदारी जैसे मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया, जबकि श्री एस. पी. नायक ने दोनों महान नेताओं के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन नोडल अधिकारी (IQAC) श्री एस. डी. मरावी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, नैतिक मूल्यों एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।